Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाइक रैली के जरिए दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजनों की कड़ी में शनिवार को सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर फोकस रहा। आमजन को सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया। इस क्रम में जिला मुख्यालय पर बाइक रैली का आयोजन किया गया।

 

Message of safe traffic given through bike rally in sawai madhopur

 

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा ने ‘सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, ना होगी दुर्घटना, ना होंगे आप परेशान’ थीम के साथ पुलिस लाइन मैदान से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली पुलिस लाइन मैदान से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट, गणेश होटल, एचडीएफसी बैंक, टोंक बस स्टैण्ड, शर्मा होटल, अम्बेडकर सर्किल होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। बाइक रैली के कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर बाइक चालकों का जोरदार स्वागत किया गया।

 

 

 

अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके व्यक्ति ना केवल स्वयं सुरक्षित रह सकता है, बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस लोगों की सक्रियता से सुरक्षित और अनुशासित यातायात संस्कृति का निर्माण हो सकेगा

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !