Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जल पूजन, श्रमदान व मरम्मत कार्य कर दिया जल संरक्षण का संदेश

सवाई माधोपुर: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सोमवार को जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम उदई तहसील गंगापुर सिटी में चंदापुरा बांध व बनियावाला बांध पर जनसहभागिता से जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से जल पूजन से हुई, जिसमें जल को जीवनदायी मानते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। बांध गंडाल तहसील बामनवास में भी जल पूजन व श्रमदान कार्यक्रम करवाया गया।

 

Message of water conservation given by worshipping water, doing shramdaan and repair work in sawai madhopur

 

 

अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने जल संरक्षण को केवल व्यवहारिक जिम्मेदारी ही नहीं, अपितु सामाजिक चेतना का केंद्र बताया। यह आयोजन जनभागीदारी से जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ। इस दौरान अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन, नरेगा श्रमिक एवं संवेदकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई की। वहीं प्रतिभागियों ने बांध परिसर की स्वच्छता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डिबस्या नहर व फर्स्ट स्लूस नहर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर नहरों की मरम्मत, जल प्रवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने एवं जल संरचना को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी सुधार किए गए।

 

 

 

 

 

साथ ही सहायक अभियंता जल संसाधन उपखण्ड गंगापुरसिटी कार्यालय परिसर में साफ सफाई श्रमदान पोधारोपण कार्य भी करवाया गया। जिसमें सहायक अभियंता कमलेश मीणा व कनिष्ठ अभियंता  नरेश मनोज शिवकेश व कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय सवाई माधोपुर में भी इसी स्तर पर परिसर की साफ सफाई श्रमदान और पोधारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमे खंड के सभी सहायक अभियंता खेमचंद, जितेंद्र कनिष्ठ अभियंता मुनेश, अमन, दीपक, रोहित, विनोद, खंड स्टाफ राजेश, विष्णु, संदीप, गणपत, मोनू व सभी ने पोधारोपण व श्रमदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !