इंदिरा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिला मुख्य एवं चिकित्सा कार्यालय के निर्देशानुसार पूरे जिले में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था सचिव कपिल बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा ग्राम पंचायतों एवं ढाणियों में लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है तथा साथ ही अति आवश्यक कार्य होने पर भी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

इसी क्रम में खंडार विधानसभा के खंडार, बालेर, बहरावंडा, फलोदी, छान, अल्लापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस से बचाव के पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया एवं सरकार के निर्देशों के पालन की अपील की गई। संस्था द्वारा अति आवश्यक निर्धन लोगों को राशन का सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया