कश्मीर में तैनात इंडियन आर्मी के फौजी हुसैन खान ने एक बार फिर से साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का पैगाम देते हुए त्रिनेत्र गणेश के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया।

बताते चलें की छुट्टियों में घर आने के दौरान हुसैन आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की कई गतिविधियां करते हैं।
इस से पूर्व भी फौजी हुसैन ने गणेश मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की थी और उनके लिए नाश्ते और मेडिकल की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई थीं।
कुछ दिन पूर्व खान ने अपने जन्मदिन को भी अनोखे अंदाज़ में मनाते हुए रणथंभौर सर्किल पर यातायात नियमों की पालना के लिए एक अभियान चलाया था। जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को फूल देकर समझाइश की गई थी।
हुसैन ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ बुधवार को गणेश श्रद्धालुओं के लिए सवाई माधोपुर जंक्शन स्थित तांगा स्टैंड के पास शरबत पिलाया।
इस दौरान कलीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया