Sunday , 6 September 2026
Breaking News

खनन माफियाओं ने रणथंभौर की वन सीमाओं में होकर बनाया रास्ता

जिले को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकार करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर रही है। जिससे वन्य जीव प्रर्याप्त मात्रा में आसानी से वन्यजीव विचरण कर सकें। लेकिन कई स्थानों पर होकर अवैध मार्ग बने होने के कारण वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें अपना स्थान छोड़कर दूसरे स्थानों पर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट योजना की तालड़ा की वन चौकी मलारना स्टेशन क्षेत्र में सामने आ रहा है।
गौरतलब है कि थाना मलारना डूंगर के मलारना स्टेशन क्षेत्र में बजरी का अवैध कारोबार वर्षों से चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने मलारना स्टेशन क्षेत्र में दो नाके लगाए गए हैं। जिससे सप्ताह भर खनन माफियाओं पर काफी मात्रा में अंकुश भी लगा। लेकिन मजे की बात यह है कि रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट योजना के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही के चलते खनन माफियाओं ने बनास नदी से बिलोली एवं कोथाली गांव की वन सीमा में हो कर सीधा मलारना स्टेशन साकड़ा एवं मलारना स्टेशन हाडोती मुख्य सड़क पर लगभग 3 किलोमीटर की लंबाई में रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट योजना की वन सीमाओं में होकर अवैध मार्ग बनाकर धड़ल्ले से बजरी का दोहन किया जा रहा है।

Mining mafia made the way through the forest boundaries of Ranthambore national park
मलारना स्टेशन क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफियाओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में पेड़ पौधों को उखाड़ कर बजरी के दोहन के लिए नया मार्ग बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक द्वारा वन सीमा में स्थित अवैध बजरी स्टाॅक को शनिवार को जप्त कर रास्ते को अवरुद्ध करने के आदेश दिए थे। लेकिन रविवार को सांय तक भी मार्ग को अवरूद्ध नहीं किया गया। जिससे खनन माफियाओं द्वारा बजरी का दोहन वन सीमाओं में होकर निरंतर जारी है।
इस बारे में फॉरेस्टर राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट योजना की वन सीमा में होकर जितने भी अवैध मार्ग बने हुए हैं। सभी को बंद किया जाएगा।
इस बारे में मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक ने बताया कि अगर अभी तक रास्ता अवरुद्ध नहीं किया गया तो वह कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है। हो सकता है, अगर जेसीबी की व्यवस्था नहीं हुई होगी तो सोमवार सुबह मार्गों को अवरुद्ध करवा दिए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !