Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य सरकार के तीन वर्ष: प्रभारी मंत्री कल सूचना केन्द्र में करेंगे विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

वर्तमान राज्य सरकार के गठन के 3 साल पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 20 दिसम्बर से‘‘ आपका विश्वास-हमारा प्रयास’’ थीम पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने दिनभर अधिकारियों की कई बैठकें लेकर कार्यक्रमों में जनभागीदारी रखने, साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने प्रत्येक विभाग की प्रत्येक योजना की जानकारी सभी पात्रों तक पहुंचाने के लिये इन कार्यक्रमों के बाद भी प्रचार-प्रसार कार्य निरन्तर रखने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि 20 दिसंबर को जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में 2 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सुबह 11:15 बजे फीता काटकर शुभारम्भ करेंगे।

 

 

 

इसमें जिले में गत 3 साल में हुये विकास, व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान, जनकल्याण, कोरोना प्रबंधन, प्रशासन गांवों के संग अभियान आदि में प्राप्त प्रगति और सफलता की कहानियों को दर्शाया गया है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जिले समेत पूरे राज्य में गत 3 साल में हुये अभूतपूर्व विकास को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Minister in charge will launch development exhibition tomorrow at Information Center

 

20 दिसम्बर को फूल उत्कृष्टता केन्द्र पर दोपहर 12 बजे फल-फूल प्रदर्शनी आयोजित होगी तथा यहीं प्रभारी मंत्री जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर जिला पर्यावरण प्लान तथा जिले की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा इसी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। 21 दिसम्बर को चिकित्सा विभाग द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, नि:शुल्क दवा, जांच योजना के विशेष शिविर जिला मुख्यालय एवं गंगापुर सिटी में आयोजित होंगे।

 

 

जिला प्रभारी मंत्री 21 दिसम्बर को शहरी पीएचसी बजरिया में प्रेस वार्ता कर जिले में हुये विकास के सम्बंध में जानकारी देंगे तथा अगले 2 सालों में किये जाने वाले कार्याे, विकास परियोजनाओं के सम्बंध में जानकारी देकर पत्रकारों से योजना क्रियान्वयन, निगरानी के सम्बंध में फीडबैक लेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में भी विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कई कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !