महिला थाना सवाई माधोपुर पर गत माह एक नाबालिग पीड़िता के माता पिता द्वारा दर्ज कराये गये प्रकरण संख्या का अनुसंधान किया जा रहा है। इस प्रकरण की प्रथम सूचना रिपोर्ट में आरोपी मात्र सुनीता वर्मा, हीरालाल मीणा और पूजा को नामजद किया गया था। इसके अलावा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के बारे कोई जानकारी सिवाय पीड़िता के पहचान कर सकने के अलावा प्रार्थी पक्ष को नहीं थी। प्रकरण दर्ज होने के तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही की कर साक्ष्य जुटाये।
आरोपी सुनीता वर्मा और हीरालाल मीणा को अथक प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के मात्र चार दिन में ही गिरफ्तार किया गया और दोनों आरोपियों से लगातार गहनता से पूछताछ कर पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपीगण संदीप शर्मा, श्योराम मीणा, राजूलाल रैगर तथा पूनमचंद मीणा का पर्दाफाश कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा स्वागत होटल के मेनेजर गोपाललाल महावर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दिनांक 22/09/2020 को दर्ज होकर मात्र 20 दिवस में अब तक कुल 7 गिरफ्तारियां की जा चुकी है। प्रकरण में अन्य वांछित अभियुक्तों के लिये पुलिस टीमें अपना काम कर रही है जो जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
