जंगल में भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने अमरुद के बाग में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के फलसावटा गांव में जंगल में भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को घसीटकर कर अमरूद के बगीचे में ले गया। जहां पर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और युवती के अश्लील वीडियो भी बना लिया। हालांकि घटना गत जुलाई 2022 की है। लेकिन अब अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार देर शाम युवती ने मलारना डूंगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि गत जुलाई 2022 में उसकी भैंस अमरूद के बगीचे के पास चर रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे फलसावटा निवासी आरोपी जावेद पुत्र कादिर उसके पास आया और आरोपी उसे जबरदस्ती अमरूद के बाग में ले गया। जहां ले जाकर उसके के साथ बलात्कार किया। इस पर आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वहीं आरोपी ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने परिजनों को बताया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ऐसे में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी करीब दो माह पहले विदेश चला गया। उसके बाद आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो अपने मित्र इम्तियाज उर्फ काल्या को भेज दिए। जिस पर इम्तियाज उर्फ काल्या ने युवती के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने मलारना डूंगर थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी जावेद और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी इम्तियाज के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया