जिले के बौंली उपखण्ड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता में शिक्षा का महत्व थीम आधारित सामुदायिक बाल सभा का आयोजन सामुदायिक भवन पर किया गया।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मीना ने बताया कि इस दौरान बाल सभा में सम्पूर्ण गतिविधियों का संचालन अग्नि दल द्वारा किया गया। बाल सभा में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वैज्ञानिको के बारे में बताया। इस दौरान ज्ञान सम्पर्क पोर्टल व राजीव गांधी कैरियर पोर्टल के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों से ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय में डोनेशन करने का आह्वान किया। बाल सभा में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्नि दल की छात्रा मीनाक्षी प्रजापत ने किया इस अवसर पर अभिभावक, जनप्रतिनिधि सहित एस एम सी सदस्य व विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
