टीम वतन फाउंडेशन हमारा पैगाम-भाईचारे के नाम की ओर से 25 जनवरी को संगठन के कार्यक्रम मिशन दर्द का अहसास के समापन की पूर्व संध्या के अवसर पर संगठन के कार्यालय पर जिले के मीडिया कर्मियों के साथ एक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि विगत 6 दिसम्बर से प्रारंभ किए गए मिशन दर्द का एहसास का समापन गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को किया जाएगा।

इस मिशन के तहत गरीब, बेसहारा एवं वंचित वर्ग में गर्म कंबल तथा कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। इसी उपलक्ष में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सवाई माधोपुर के समस्त मीडिया बंधुओं का एक मिलन समारोह एवं वार्ता का कार्यक्रम वतन फाउंडेशन के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम के आरंभ में हुसैन आर्मी ने फाउंडेशन द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों का प्रतिवेदन संक्षिप्त में प्रस्तुत किया।
प्रोफेसर रामलाल लाल द्वारा आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया। फाउंडेशन की ओर से समस्त मीडिया बंधुओं का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजमल जैन, हरक चंद जैन, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, शहजाद बैग, जाबिर खान, नईम अख्तर, नरेंद्र शर्मा, लोकेश टटवाल, महेश सोनी, अब्दुल गफ्फार, सैयद शादाब अली, राजेश पहाड़िया, जुगराज बैरवा, संजय बैरवा, रुमा नाज, सुनीता शर्मा, आशिब राजा आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया