वतन फाउंडेशन द्वारा हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की थीम पर लगातार किया जा रहा कार्य काबिले तारीफ ही नहीं एक सराहनीय कार्य भी है। वतन फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अलग-अलग मिशन चलाकर कई सामाजिक सरोकार कार्य किए जाते हैं। इसी को लेकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिशन प्यास का एहसास को लेकर वतन फाउंडेशन के द्वारा रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया पर ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया जा रहा है।

हुसैन आर्मी ने कहा की वतन फाउंडेशन की टीम के द्वारा इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए मिशन प्यास का एहसास को लेकर रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी पिलाकर यहां आने वाले लोगो की सेवा की जा रही है। जो आज भी निरंतर जारी है। वहीं इसी मिशन प्यास के एहसास को लेकर सप्ताह के हर बुधवार ओर शुक्रवार को मीठा शरबत पिलाकर सेवा की जा रही है जो एक सराहनीय कार्य है। वतन फाउंडेशन का उद्देश्य है हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की थीम पर कार्य करे और हर सूरत में भाईचारा कायम करवा सके। इसी उद्देश्य के साथ वतन फाउंडेशन धरातल पर कार्य कर रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया