जिला कलेक्टर के संशोधित आदेश के द्वारा उप पंजीयक सवाई माधोपुर के पद का समस्त कार्य आगामी आदेशों तक करने हेतु मिथलेश शर्मा, नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर को लगाया गया है। मिथलेश शर्मा ने वैदिक विधान से पूजा अर्चना कर उप पंजीयक कार्यालय सवाई माधोपुर में कार्यभार संभाला।

प्रमुख ज्योतिषाचार्य एवं वित्तीय सलाहकार डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने माला पहनाकर कर शुभ बेला में पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर डॉ. नगेंद्र शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों को निर्भीक होकर ईमानदारी से कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने जिले में जो प्रतिष्ठा कायम कर रखी है वो सभी के लिए अनुकरणीय है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया