विधायक इन्दिरा मीना ने किया एक्सरे मशीन का उद्घाटन

बामनवास उपखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक इन्दिरा मीना ने नई एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग की। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी घनश्याम मीना, बीसीएमएचओ नंदकिशोर मीणा, सीएचसी प्रभारी रमेश चंद मीणा, डॉ. जितेंद्र मीणा सहित कई चिकित्सा अधिकारी व ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया