बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने बौंली मुख्य स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा चलाए गए इंदिरा प्रियदर्शनी देवी किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रोग्राम मैनेजर मनोजपाल सिंह के मुताबिक शिशु मृत्युदर कम करने एवं नवजात बालकों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए राजस्थान सरकार द्वारा बेबी किट वितरण योजना शुरू की है। विधायक इंदिरा मीणा ने पांच प्रसूतावों को बेबी किट वितरण किया। सरकार की उक्त योजना का सरकार की अभिनव पहल करार दिया, इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ कजोड़ मीणा, डॉ. अरविंद, डॉ. लोकेश मीणा, डॉ. हरकेश सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया