जिला मुख्यालय पर मीणा काॅलोनी क्षेत्र में चार्ज करते समय एक मोबाईल के फट जाने की घटना सामने आयी है।सीताराम चौधरी निवासी मीणा कॉलोनी ने बताया कि रात्रि 3 बजे चार्जिंग पर लगे रहने के कारण मोबाइल में अचानक धमाका हो गया।

घर में चीख-पुकार मच गई। परंतु कोई हानि नहीं हुई। जहां मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ था। वहां अचानक आग धधक गई, जिसको समय रहते ही बुझा दिया गया। मोबाईल के पास ही सोया हुआ युवक भी बाल-बाल बच गया। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया