कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पांच मोबाइल ओपीडी वेन का संचालन जिले में शुरू किया गया हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशानुसार सीएमएचओ द्वारा ओपीडी वेन में चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ आदि को नियुक्त कर मोबाइल ओपीडी वेन द्वारा गांव में जाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मोबाइल ओपीडी द्वारा मरीजों को उपचार के साथ लक्षण वाले लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट भी किए जा रहे है। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि गुरूवार 20 मई को मोबाइल ओपीडी वेन ने खंडार के कालाकुआ में 20, सवाई माधोपुर उपखंड के बंबोरी में 25, बौंली के लाखनपुर में 40, बामनवास के बामनवास कलां में 48, गंगापुर के महुकलां में 64 एवं चौथ का बरवाड़ा के जगमोदा में 37 मरीजों की जांच की एवं ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई। टीम द्वारा 41 जनों को मौके पर कोविड़ सैंपल भी लिया गया।

शुक्रवार को इन स्थानों पर पहुंचेगी ओपीडी मोबाइल वेन:- मोबाइल ओपीडी वेन 21 मई शुक्रवार को खंड़ार के टोड़रा, सवाई माधोपुर ब्लॉक के बंधा, बौंली ब्लॉक के डिडवाड़ी, बामनवास ब्लॉक के बामनवास खुर्द और गंगापुर ब्लॉक के मीना पाड़ा में पहुंचकर मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसी प्रकार 22 मई शनिवार को खंड़ार के वीरपुर, सवाई माधोपुर ब्लॉक के बोरीफ, बौंली ब्लॉक के गंगवाड़ा, बामनवास ब्लॉक के बरनाला और गंगापुर ब्लॉक के नारायणपुर गांव में पहुंचकर मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया