Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मोबाइल वेन शॉप लोगों को उपलब्ध करवा रही है जरूरत की सामग्री

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए किये गये लाॅकडाउन की अवधि में सवाई माधोपुर सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा 11 मोबाईल वैन शाॅप के माध्यम से जिला मुख्यालय, सभी उपखण्ड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगो को न्यूनतम मूल्य पर खाद्य सामग्री यथा दाल, चावल, आटा, चीनी, तेल, नमक, मसाले एवं आलू-प्याज उपलब्ध करवाई जा रही है।
सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के महाप्रबन्धक मानजीलाल मीना ने बताया कि भण्डार द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये भण्डार मुख्यालय सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी, बामनवास, वजीरपुर क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड गंगापुर सिटी में पर्याप्त स्टाॅक की व्यवस्था की गई है।

Mobile Van Shop making available people need
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशों की अनुपालना में प्रत्येक मोबाईल वैन पर संस्था का बैनर एवं बिक्री किये जा रहे खाद्यान्न एवं वस्तुओं की रेट लिस्ट लगाई गई है एवं प्रत्येक मोबाईल वैन पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार उचित मूल्य पर खाद्यान्न बिक्री करने एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने की जानकारी लगातार प्रसारित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को अलग-अलग वाहनों से श्यामपुरा, एण्डा, निवाड़ी, मानपुरा, फलौदी, रवांजना डूंगर, पढ़ाना, खाट, चकेरी, रईथा में खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवायी गई। उपभोक्ता भण्डार वैन द्वारा शुक्रवार को ओलवाड़ा, हिगोनी, निगोड़ी, हाउसिंग बोर्ड, नेहानगर, तिलकनगर, नीमली रोड़, आलनपुर, महावीर नगर में खाद्यान्न सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध करवायी जायेगी।
डोर स्टेप डिलेवरी का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण किये जाने एवं जन सामान्य को खाद्य सामग्री की समुचित एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने सहकारिता के ब्लाॅक सहकारिता अधिकारियों को डोर स्टेप डिलेवरी का उपखण्ड स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !