Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आदर्श आचार संहिता लागू, सम्पूर्ण जिले में कंट्रोल रूम स्थापित

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले में प्रभावी आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सवाई माधोपुर में संचालित जिला स्तरीय एकीकृत नियत्रंण कक्ष (हेल्प डेस्क) स्थापित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने बताया कि जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-220954 है।

 

 

इसी प्रकार कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07463-294030, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी बौंली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07466-247245, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी खण्डार में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07468-241500, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामनवास में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 9530314008, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07466-272002 है।

 

 

Model code of conduct implemented, control room established in Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने बताया कि उक्त दूरभाष नम्बर पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफलतम् संपन्न होने तक अनवरत रूप से कार्यरत रहेगा। जिले के समस्त मतदाता आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के संबंध में निर्वाचन संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी के लिए नियत्रंण कक्ष (हेल्प लाइन नम्बर) पर सम्पर्क कर सकते है।

 

नकद लेन-देन, सोना-चांदी से संबंधित सूचना आयकर विभाग को दें:-

 

आयकर विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान चुनाव संबंधित नकद लेन-देन तथा सोना एवं चांदी से संबंधित सूचना आयकर विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 180 7261 दूरभाष नम्बर 0141-2385270 एवं मेल आईडी jaipur.addldit.inv@incometax.gov.in पर दे सकते है।

 

 

मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1950 प्रारम्भ:-

मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की पहल पर अब मतदाता 24 घण्टे सात दिवस में वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जिला स्वीप समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अब मतदाता 24 घण्टे अपना इस हेल्प लाईन नम्बर पर पहचान पत्र, मतदाता सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाएं आदि से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !