राजस्थान राज्य विविध सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, खंडार के तत्वावधान में छापर काॅलोनी खंडार में तालुका अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट लेखपाल शर्मा द्वारा प्लास्टिक, पाॅलिथीन की रोकथाम एवं जल संरक्षण अभियान, पीड़ितों को विधिक सहायता, महिलाओं के कानूनी अधिकार, बाल श्रम निषेध अधिनियम सहित कई चीजों की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को प्लास्टिक, पाॅलिथीन का उपयोग नहीं लेने एवं प्लास्टिक पाॅलिथीन का उपयोग लेने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस मौके पर अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा जल संरक्षण पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को जल स्तर विचार व्यक्त करते हुए जल बचाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल, वाॅलेन्टियर्स ने भी लोक अदालत, विधिक सहायता, मध्यस्थता कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देकर लोगों को लाभान्वित किया।