Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोटा से सवाई माधोपुर के लिए नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे सांसद जौनापुरिया

कोटा-पटना टटवाड़ा तो स्वराज एक्सप्रेस रूकेगी गंगापुर सिटी

जिले के आम लोगों को कोटा से सवाई माधोपुर के बीच यात्रा के लिए एक नई मेमू ट्रेन का संचालन 25 सितम्बर से शुरू हो जायेगा। टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया इस नई मेमू ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर ट्रेन की शुरूआत करेंगे। सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि कोटा-सवाई माधोपुर के बीच नई मेमू ट्रेन संचालन की स्वीकृति 12 अगस्त को मिली थी जिसके संचालन की विज्ञप्ति 23 सितम्बर को जारी हो गई थी। अब इस ट्रेन का संचालन 25 सितम्बर से शुरू हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि कोटा से सवाई माधोपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का मध्य के सभी 12 स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह ट्रेन रोजाना सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर सवाई माधोपुर से रवाना होगी और सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर कोटा पहुंचेगी।

 

MP Jaunapuriya will flag off the new MEMU train from Kota to Sawai Madhopur

 

इसी प्रकार वापसी में कोटा से रात 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और 9 बजकर 40 मिनट पर सवाई माधोपुर पहुंचेगी। रोजगार और अन्य कामकाज के लिए कोटा-बूंदी आने-जाने वालों को अब बड़ी राहत मिलेगी। सांसद जौनापुरिया ने इस ट्रेन की शुरूआत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र की जनता ने सांसद का आभार जताया है। सांसद जौनापुरिया ने बताया कि इसके साथ ही नारायणपुर-टटवाड़ा स्टेशन पर कोटा-पटना ट्रेन (13237/38) और गंगापुर सिटी स्टेशन पर स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन (12471/72) के ठहराव को रेलवे प्रशासन द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !