बौंली उपखंड मुख्यालय पर केंद्र के एनआरसी व सीएए कानून के विरोध में कस्बे की मुस्लिम समाज की महिलाओं ने आक्रोश जताया। महिलाएं आक्रोश के तहत रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची व ज्ञापन सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के सीएए व एनआरसी कानून को लागू नहीं करने की मांग को लेकर उपखंड क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं संस्कृत कॉलेज रोड़ स्थित हीरामन चौक से विशाल जुलूस के रूप में हाथों में तिरंगा व नारे लिखे बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाती हुई रवाना हुई तथा बस स्टैंड व निवाई मार्ग होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया