युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी के अंतर्गत चयनित 25 माय भारत स्वयंसेवक ट्रेफिक पुलिस से जुड़कर आमजन को जागरूक करेंगे। इसके लिए 9 जनवरी, 2024 को प्रातः 11 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चयनित 25 युवाओं को कैप, टी शर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक युवा अपना आवेदन माई भारत पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया