Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. खंडार उपखंड के पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नंदलाल शर्मा

आई.एफ.डब्ल्यू.जे खंडार उपखंड की बैठक हुई संपन्न

 

उपखण्ड मुख्यालय खंडार स्थित एक निजी फार्म हाउस पर आज रविवार को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. खंडार की वार्षिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में संगठन के उपखण्ड अध्यक्ष पद पर उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान उपखण्ड अध्यक्ष नंदलाल शर्मा को यथावत अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया।

 

 

इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल शर्मा व सवाई माधोपुर जिला संगठन के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन हित में कार्य करने की बात कही।

 

Nandlal sharma reelected ifwj khandar president

 

उन्होंने नियमित रूप से संगठन की बैठक आयोजित करने, पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सम- समय पर पत्रकारों की जायज मांगो के पक्ष में आवाज उठाने पर जोर दिया। बैठक में इस दौरान मनमोहन शर्मा, पारस जैन, रामकिशोर सैनी, रूपसिंह गुर्जर, गिरधर गर्ग, सत्यवीर शर्मा, रामावतार मेरोठा, छैलबिहारी मथुरिया और रणवीर सैनी आदि संगठन के सदस्य मौजूद थे।

 

 

बैठक के प्रारम्भ में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. उपखण्ड के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश शर्मा के गत दिनों असामयिक निधन पर सभी पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए स्व. भुवनेश शर्मा को 2 मिनिट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी, थानाधिकारी और रेंजर सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !