विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं संत दर्शन यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर देर शाम सोमवार को करौली पहुंचे। करौली पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिलकर स्वागत अभिनंदन किया। पाराशर ने मदन मोहन मंदिर में पहुंचे जहां पूजा अर्चना की एवं संत दर्शन के दौरान पाराशर ने वृंदावन से पधारे भगवताचार्य स्वामी भगवत शरण महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया।

स्वामी भगवत शरण महाराज ने पाराशर द्वारा चलाई जा रही संत दर्शन यात्रा को युवाओं के लिए प्रेरणा दायी बताया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज से जुड़े वरुण पाराशर, बंटी पाराशर, मुकेश पाराशर अस्वनी शर्मा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया