सवाई माधोपुर: ब्राह्मण समाज विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे पंछियों के लिए परिंडे लगाकर उनकी प्यास बुझाने के लिए अभियान चलाया है। पाराशर ने आज शनिवार को प्रताप नगर, खेरदा, सिविल लाइंस, विज्ञान नगर में परिंडे लगाकर आमजन से अधिक से अधिक परिंडे लगाने की अपील की है।

उन्होंने विप्र संवाद के समस्त पदाधिकारियों से भी परिंडे लगाने आग्रह किया है। पाराशर ने कहा की इस हेतु प्रदेश भर में एक परिंडा मेरा भी एक परिंडा मेरा भी अभियान की शुरुआत करने की बात कही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया