जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम माधोसिंहपुरा में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग स.मा. डाॅ. भगवान सिंह यादव के निर्देशानुसार 10 फरवरी को राष्ट्रीय जीव जन्तु कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. ऐश्वर्य भारद्वाज, पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्राम वासियों एवं बच्चों को पशुओं एवं जीव जन्तुओं के प्रति दया भाव रखने एवं पशु क्रूरता के सम्बन्ध में जन सामान्य को आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें पशुओं के बांझपन निवारण, कृमिनाशक, दवा वितरण एवं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पशुओं का उपचार कर दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में पशुधन सहायक फरहान खान, प्रहलाद मीना एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया