विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 26 व 27 मार्च को द्वारकाधीश श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा काकरोली में सम्पन्न हुआ। जिसमें देश के सभी प्रांतों से पदाधिकारियों और मातृ शक्ति ने भाग लिया।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में विप्र फाउंडेशन के संयोजक सुशील ओझा ने समाज की उन्नति के 11 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया एवं 2022 से 2024 की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित की। विप्र फाउंडेशन के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश भारद्वाज ने बताया कि करौली निवासी वेदप्रकाश उपाध्याय (बंटू नेता) को पुनः दूसरी बार विप्र फाउंडेशन जोन 1 डी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
वेदप्रकाश उपाध्याय के मनोनयन पर विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज अध्यक्ष किशन बोहरा, राधेश्याम शर्मा, केशव शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, चौथमल शर्मा, कल्याण शर्मा, गोविद शर्मा एडवोकेट, पार्षद जिनेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों समाज बन्धुओं ने हर्ष व्यक्त किया।