राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं गवर्नमेंट सीनियर सेकण्डरी स्कूल ओलवाड़ा के संयुक्त तत्वधान में “ग्रीन गुड्स डीड्स” व “हरित दीवाली-स्वस्थ दीवाली” जनचेतना अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में लगभग 200 छात्र एवं छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की इस रैली में छात्र एवं छात्राओ द्वारा प्राकृतिक संसाधनों जैसे ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पुनर्चक्रण और सर्वचालित वाहनों के उपयोग के सन्दर्भ में कई सारे नारे लगाए गए।
इसके बाद संग्रहालय प्रभारी यूनुस द्वारा अपने दैनिक क्रियाकलापों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में विशेष जानकारी दी। यूनुस ने कहा की प्रदूषण के चलते पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसे में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। इसी कड़ी में संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन प्रसाद तिवारी ने प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व एवं इनके आपसी संबधो के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। इस मौके पर संग्रहालय में कार्यरत वैज्ञानिक श्रीमती सुष्मिता अधिकारी एवं संग्रहालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।