Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नेचर गाइड बत्तीलाल ने विद्यालयों को भेंट किए वॉटर कूलर

सवाई माधोपुर: भावपुर, खिदरपुर जादोन निवासी और रणथंभौर बाघ परियोजना में नेचर गाइड के रूप में कार्यरत बत्तीलाल गुर्जर ने दो राजकीय विद्यालयों को वॉटर कूलर मय टंकी दान स्वरूप भेंट किए हैं। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिदरपुर जादोन एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावपुर में विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु कुल 1 लाख 56 हजार रुपये की लागत से यह कूलर लगाए गए हैं।

 

Nature guide Battilal gifted water coolers to schools in sawai madhopur

 

 

राजकीय विद्यालयों मे इस प्रेरणादायक आर्थिक योगदान के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा ने विद्यालय स्टाफ के साथ बत्तीलाल गुर्जर के गांव पहुंचकर उनका और उनकी पत्नी अनीता गुर्जर का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भामाशाह बत्तीलाल गुर्जर का यह कार्य केवल एक सहयोग नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है जो समाज के अन्य सक्षम व्यक्तियों को भी जरूरतमन्द विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

 

 

 

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि बत्तीलाल गुर्जर वर्ष 2007 से रणथंभौर बाघ परियोजना में नेचर गाइड के रूप में कार्यरत हैं तथा वर्ष 2016 से वे अपनी आय का 20 प्रतिशत भाग समाज के जरूरतमन्द विद्यार्थियों की शिक्षा पर व्यय कर रहे हैं। अब तक वे करीब 10 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जिनमें कम्प्यूटर सेट, वाटर कूलर, पंखे, स्कूल बैग, टीशर्ट, गर्म कपड़े, स्टेशनरी, शिक्षण सामग्री आदि सरकारी विद्यालयों को भेंट कर चुके हैं।

 

 

सभी ने बत्तीलाल गुर्जर के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से बत्तीलाल गुर्जर को भामाशाह की संज्ञा देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर काड़ो गुर्जर, गिर्राज, सोहनलाल बैरवा, सियाराम गुर्जर, धनजी गुर्जर सहित दोनों विद्यालयों के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !