जिला स्तर पर एकमात्र एनसीसी यूनिट संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में 14 राज. बटालियन एनसीसी कोटा के अंतर्गत जूनियर वर्ग में एनसीसी कैडेट की भर्ती शारीरिक परीक्षण परीक्षा के माध्यम से किया गया।

प्रधानाचार्य ओम प्रभा आर्य, सूबेदार राजकुमार, एनसीसी ऑफिसर सुमेर सिंह राजावत ने विद्यार्थियों की दौड़, लंबाई मापन, दंड बैठक, उठक बैठक और अन्य शारीरिक परीक्षण करवा कर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया। सुमेर सिंह राजावत ने बताया कि शारीरिक प्रशिक्षण में हुकुमचंद नामा, विजेंद्र पाल सिंह, मनोज मीणा, कुसुमलता आदि ने मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। इस दौरान 100 विद्यार्थियों का परीक्षण कर 25 कैडेट का चयन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया