शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र वाहिनी कैडेट्स कोर इकाई के कैडेट्स की संयुक्त वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि 14 राजस्थान बटालियन एनसीसी द्वारा ‘सी’ प्रमाण पत्र लिखित परीक्षा बटालियन मुख्यालय कोटा पर 23 फरवरी एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 फरवरी को ली जावेगी। डाॅ. शर्मा ने बताया कि पात्र कैडेट्स अपना प्रवेश पत्र शुक्रवार को एनसीसी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया