Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एनसीसी कैडेट्स ने मनाया भारतीय सेना का स्थापना दिवस

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी इकाई के तत्वावधान में आज शुक्रवार को भारतीय थल सेना का 73वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के शहीद स्मारक पर प्राचार्य डाॅ. बी.एस. मीना ने पुष्पचक्र अर्पित कर सेना के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा शहीद स्मारक पर दीपदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना का गौरवपूर्ण इतिहास है।

NCC cadets celebrated the foundation day of the Indian Army

सेना कठिन से कठिन परिस्थिति में न केवल युद्ध क्षेत्र में अपितु नागरिक क्षेत्रों में भी समाजहित में चुनौतीपूर्ण कार्य करती है। इस अवसर पर नवप्रशिक्षु कैडेट्स पायल मीना ने पुलवामा हमले पर देशभक्ति रचना किलकारी बोली नियति से, आरती मीना ने सेना का परिचय, सार्जेन्ट धारासिंह ने भारतीय सेना का गौरवपूर्ण इतिहास व छात्रा कैडेट्स प्रियंका कंवर ने संकेंतो से समझा देना कविता की प्रस्तुति दी।
सेना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्थित शहीद चंद्र शेखर आजाद वाटिका में कैडेट्स ने सघन श्रमदान किया। कैडेट्स ने प्रातःकालीन सत्र में सेना दिवस के अवसर पर भव्य मार्च पास्ट का आयोजन किया। इस अवसर पर डाॅ. शर्मा ने कैडेट्स को राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिलाया और भारतीय थल सेना की शाखाओं में रोजगार के विभिन्न अवसरों पर जानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी छात्र अंडर ऑफिसर तरूण शर्मा, विवेक बेनीवाल, गणेश प्रजापत, हरिओम गुर्जर, मनराज गुर्जर, खुशी गोत्तम, पृथ्वीराज गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !