गैर संचारी रोगों से बचाव कि लिए संचालित किए जा रहे एनसीडी कार्यक्रम की मासिक बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार शर्मा द्वारा एनसीडी कार्यक्रम की मासिक रिपोर्ट का रिव्यू किया गया। मासिक रिपोर्ट में कमियां पाई गई तथा कमियों का समाधान किया गया।
एनसीडी रिपोटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया एवं समय पर रिपोर्ट करने के आदेश प्रदान किए गये। मासिक बैठक में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(स्वा.) सवाई माधोपुर डाॅ.डी.आर.यादव, डीपीओ एनसीडी, डाॅ. टी.आर.मीना, एफसीएलसी एनसीडी प्राची जैन, समस्त एनसीडी स्टाफ एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
