Sunday , 8 March 2026
Breaking News

न्यूनतम मूल्य पर हो रही है आवश्यक सामग्री की सप्लाई

न्यूनतम मूल्य पर हो रही है आवश्यक सामग्री की सप्लाई

लाॅकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बनी रहे। इसके लिए सवाई माधोपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की 11 मोबाइल शाॅप गांव गांव जाकर लोगों को न्यूनतम मूल्य पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है।
उपभोक्ता होलसेल भंडार के महाप्रबंधक मानजीलाल मीना ने बताया कि आज सुनारी, नींदडदा, लोरवाडा, जटवाडा, बंधा, एंडा, श्यामपुरा, बसौ, खिरकडा, मैनपुरा, गोगोर, भैंसखेडा, जडावता एवं सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड, बजरिया क्षेत्र में लोगों को सामग्री उपलब्ध करवाई। मंगलवार को मोबाइल वेन शाॅप करमोदा, लोदीपुरा, खटुपुरा, नई बस्ती, दौंदरी, भडेरडा, जिला मुख्यालय के अंसारी मोहल्ला, मिर्जा मोहल्ला, गलता रोड़ पल्लीपार की कोलोनी में जाएगी। इसी प्रकार मोबाइल वेन शाॅप अन्य ब्लाकों में जाकर भी उपभोक्ताओं को आवश्यक सामग्री न्यनूतम मूल्य पर उपलब्ध करवा रही है।

बडौदा आर सेटी ने उपलब्ध करवाए मास्क

बैंक ऑफ बडौदा द्वारा प्रायोजित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा वर्तमान समय में चल रही कोरोना महामारी को देखते हुए चिकित्साकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों के लिए मास्क उपलब्ध करवाये गये।
प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये 500 मास्क सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के पीएमओं डाॅ.बी.एल मीना को एवं 525 मास्क जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पुलिस कार्मचारी को देने के लिए निःशूल्क अग्रणी बैंक प्रबधंक सी.एम बैरवा एव बीएसवीएस के निदेशक आर.सी. मीना के द्वारा उपलब्ध करवाए गए है।

 

Necessary material being supplied minimum price

कलेक्टर को सौंपे सहायता राशि के चेक

वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न भामाशाहों व सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि देने का सिलसिला लगातार जारी है।
संकट की इस घड़ी में सरकार द्वारा भी आमजन से सहयोग की लगातार अपील की जा रही है। इसी के चलते आज आवासन मंडल निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार जगदीश बबेरवाल ने 5100 रुपए व विरेंद्र नगर निवासी समाजसेवी नरसी लाल भलवारा ने 3100 रुपए की सहायता राशि का चेक कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया को सौंपा। इस अवसर पर कलेक्टर ने दोनों सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में योगदान देने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !