Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित

ग्रामीण ओलंपिक के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं के नामांकन में सक्रिय भूमिका निभाएं नेहरू युवा केन्द्र एवं शिक्षा विभाग-कलेक्टर

 

जन जागरूकता एवं कुरीतियों को मिटाने में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकते है। युवा कार्यकर्ताओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हुए अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए शुरू की गई ग्रामीण ओलंपिक के लिए नेहरू युवा केन्द्र, खेल अधिकारी, शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षा विभागीय अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हुए जिले में अधिक से अधिक पंजीयन करवाएं।

 

 

ये बात नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कही। बैठक में कलेक्टर ने नेहरू युवा केन्द्र की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कार्य योजना के अनुसार गतिविधियों का आयोजन करवाने तथा युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए सतत प्रयास करने की बात कही। बैठक में वार्षिक कार्ययेाजना प्रस्तुत कर इसका अनुमोदन किया गया।

 

 

इस मौके पर कलेक्टर ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा स्वयंसेवक सलाउद्दीन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिला युवा मंडल पुरस्कार के लिए सिंगोर कलां के चयन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 

Nehru Yuva Kendra's District Youth Advisory Committee meeting organized

 

बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किए जा रहे ग्रामीण ओलंपिक में अधिक से अधिक पंजीयन करवाने तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड़ में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का दायित्व होगा कि कोई भी ग्रामीण खेल प्रतिभा ग्रामीण ओलंपिक के लिए पंजीयन से वंचित नहीं रहे।

 

 

 

बैठक में अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाने तथा योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्रों को लाभांवित करने में सहयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान एवं कैच द रैन कार्यक्रम के संबंध में भी जागरूकता लाने की बात कही गई।

 

 

 

बैठक में जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, एडीईओ घनश्याम बैरवा, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, मोहनलाल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !