चौथ का बरवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्राचार्य नेमराज बाकोलिया ने समाज में सुधार की नई पहल शुरू की। गत दिनों उनके पिताजी स्व. मोतीलाल बाकोलिया के निधन के बाद केवल सिर्फ पगड़ी की रस्म पूरी जिसमें अनावश्यक पहरावणी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। किसी की भी पहरावणी स्वीकार नहीं की, साथ लेने देने के अवसर पर सिर्फ 100 रुपये ही स्वीकार किये। अनावश्यक खर्च पर प्रतिबंध की पहल की। इस अवसर पर उन्होंने शिव कॉलोनी खेरदा सवाई माधोपुर स्थित रैगर छात्रावास में लाइब्रेरी स्थापित किये जाने की घोषणा की।
लाइब्रेरी के लिए रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों को एक लाख रुपये की राशि का चैक प्रदान किया। लाइब्रेरी की कमी छात्रावास में बालकों द्वारा महसूस की जा रही थी। इस कमी को भी दूर करने का प्रण लिया। बाकोलिया हमेशा से ही रैगर समाज के शिक्षा के क्षेत्र में विकास के समर्थक रहे है इनके अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय पर छात्रावास का निर्माण पूरा करवाकर 9 सितंबर 2023 उद्धघाटन करवा दिया।

साथ ही इसके द्वारा रैगर समाज की अध्ययनरत बालिकाओं की आवासीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में छात्रावास एवं वाचनालय के लिए भूमि आवंटित करवाई जिसकी लीज राशि समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से 10,66 500 रुपये उधार लेकर जमा करवाई गई। जिस पर शीघ्र ही नक्शा अनुसार छात्रावास का निर्माण करवाया जावेगा। इस अवसर पर समाज के कई गण मान्य लोग एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
जिन्होंने नेमराज बाकोलिया के सराहनीय पहल की प्रशंसा की एवं समाज के पहल को अपनाने की अपील की। इस दौरान रामदयाल गुसाईवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, दीनदयाल तसीवाल, रामसहाय बाकोलिया पूर्व कोषाध्यक्ष, रैगर छात्रावास के अध्यक्ष बरदी चन्द तगाया, केदारलाल ढिंढोरिया उपाध्यक्ष, जियाराम बकोलिया कोषाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा सचिव, बरदी चन्द तगाया, मोतीलाल जैलिया, रमेशचंद मौर्य, गोपाल शेर, धर्मेंद्र सिंघाडिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया