संस्था पथिक लोक सेवा समिति ने रणथम्भौर बाघ परियोजना के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक पी. काथिरलेव का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। संस्था के सचिव मुकेश सीट व संस्था सदस्य तरुण गुप्ता ने क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय पर जाकर नव नियुक्त सीसीएफ पी. काथिरलेव का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और रणथम्भौर में पदभार ग्रहण करने की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उपवन संरक्षक अरविंद झा, पर्यटन उपवन संरक्षक संदीप चौरसिया, चंबल घड़ियाल उपवन संरक्षक अनिल यादव एवं विस्थापन उपवन संरक्षक प्रमोद धाकड़ आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया