Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नव मनोनीत सभापति रमेश कुमार बैरवा ने किया कार्यभार ग्रहण  

नगर परिषद सवाई माधोपुर के नव मनोनीत सभापति रमेश कुमार बैरवा ने आज सोमवार को नगर परिषद के पार्षद व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजरिया सिद्धी विनायक गणेश मन्दिर पर पूजा अर्चना कर नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर सभापति पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर परिषद के आयुक्त पंकज मीना सहित सभी कर्मचारियों ने नव नियुक्त सभापति रमेश बैरवा को शुभकामनाए प्रेषित की। सभी भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया। विगत 4 माह से ये पद रिक्त चल रहा था।

 

Newly nominated Chairman of Sawai Madhopur Municipal Council Ramesh Kumar Bairwa took charge

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अभिषंशा पर वार्ड 55 के भाजपा पार्षद रमेश बैरवा को सभापति बनने का अवसर मिला। इस दौरान भाजपा पार्षद कपिल जैन, हनुमान माली, जिनेन्द्र शर्मा, रवि चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, नीरज मीना, तनवीर अहमद, केदार चंचल, इंद्रा शर्मा, हरिमोहन जाट, शंकर प्रजापत, शेट्टी जैन, अभयंकर शर्मा, मेघा वर्मा, सुनील तिलकर, रामसिंह गुर्जर, चंदन सिंह, मंजीत, आकाश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, जिला प्रवक्ता रितेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष श्रीचरण महावर, लालचंद गौतम, प्रीतम चौधरी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !