Sunday , 8 March 2026
Breaking News

#News 16 किलोमीटर पैदल चले कलेक्टर

जिले में अच्छी बारिश की कामना के लिए बुधवार को आला अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा अपने आवास से रणथम्भौर गणेश मंदिर तक पैदल चल कर गये। यह दूरी करीब 16 किलो मीटर की है जिसे प्रशासन ने लगभग साढ़े तीन घण्टे में तय किया। राहगीरों ने कलेक्टर के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस उम्र में इतनी दूर पैदल चलना बेहद कठिन है लेकिन जिला कलेक्टर बहुत ही संवेदनशील है जो जिले की खुशहाली के लिए इतनी दूर पैदल चलकर आए हैं। वह गरीब लोगों और किसानों का खास तौर से काफी ध्यान रखते हैं। क्योंकि इस साल सवाई माधोपुर में बारिश कम रही है। इससे कलेक्टर चिंतित हैं। और पहले भी उन्होंने इस तरह की पद यात्रा की घोषणा की थी। लेकिन बारिश के कारण वह सम्भव नहीं हो पाई थी। गणेश मंदिर जा रहे श्यामपुरा निवासी नरेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों को कहां किसानों की चिन्ता होती है, यह तो कलेक्टर साहब भले अफसर हैं जो सबका ख्याल रखते हैं और इस उम्र में भी इतनी दूर पैदल चलकर आए हैं। वहीँ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे डेकवा निवासी राजेश ने कलेक्टर व अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज के जमाने में हम तो यही सोचते हैं कि अधिकारी सुस्त होते हैं और कामों को बस टालते रहते हैं लेकिन मुझे अच्छा लगा कि हमारे जिले के कुछ अधिकारी मेहनती हैं और आम लोगों के लिए आज इतनी लम्बी पद यात्रा करके उनके लिए दुआ मांगने आए हैं। वहीँ जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बारिश काफी कम हुई है। अच्छी बारिश, अच्छी फसलों और जिल के वैभव में बढ़ोतरी के लिए आज प्रशासन के आला अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ गणेश मंदिर में ढोक लगाई है और प्रार्थना की है। ताकि जिले वासियों की खुशहाली में बढ़ोतरी हो। जब एक मीडिया कर्मी ने सवाल किया कि आई.ए.एस व आई.पी.एस कहां इतनी मशक्कत करते हैं तो कलेक्टर ने जवाब दिया कि बात अधिकारी होने की नही है बल्कि आस्था और जनकल्याण के प्रति जज्बे की है। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, यूआईटी और नगर परिषद चैयर मैन, उपखंड अधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सहित अन्य कई आला अधिकारी, जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !