जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गत सोमवार को चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा एवं राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय चौथ का बरवाड़ा के मतदान केन्द्र को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर छाया, पेयजल, रोशनी, मतदाताओं के लिए विश्राम की व्यवस्था एवं दिव्यांग फ्रेन्डली रैम्प की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से किये गये उपायों की जानकारी ली तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर मतदान के समय की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दिये लक्ष्य:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढाने के लिए बीएलओं द्वारा की जा रही स्वीप गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाकर चिन्हित क्षेत्रों में विशेष गतिविधि आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओं न्यूनतम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जिनमें पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा उनमें व्यक्तिश जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें। बाहर रहने वाले नागरिकों के परिजनों से सम्पर्क कर मतदान दिवस पर आने के लिए प्रेरित करें। नव विवाहित महिलाओं को मतदान हेतु प्रेरित करने एवं बूथ लेवल पर ग्रुप बनाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया