Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के 18 गांवों में अक्षय तृतीया पर मनाया जाता है शो*क

चौथ का बरवाड़ा : वैसे तो राजस्थान में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया का दिन शादी व अन्य मांगलिक कार्यों में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में बड़ी संख्या में मांगलिक कार्य होते है। लेकिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों से इतर सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा व उससे जुड़े 18 गांव में अक्षय तृतीया पर किसी तरह का कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है। यहां तक की लोग घरों में सब्जियां भी नहीं बनाते है। सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी कायम है। जहां पर यदि कोई शादी होती है तो बारात एक दिन पहले या एक दिन बाद में जाती है तथा अक्षय तृतीया के दिन पूरे क्षेत्र में सन्नाटा रहता है। अक्षय तृतीया यानी आखातीज के दिन मांगलिक कार्य नहीं होने तथा शोक मनाने की परंपरा सालों पुरानी है।

 

News From Chauth Ka Barwara

 

इतिहासकार एवं जानकारों के अनुसार अक्षय तृतीया पर चौथ माता मंदिर में सैकड़ों नव विवाहित दुल्हा-दुल्हन माता के दर्शनों के लिए आए थे। मंदिर में नवविवाहित जोड़ों की संख्या अधिक होने के कारण दर्शन के समय नवविवाहित जोड़े आपस में बदल गए। इससे वहां पर गलतफहमी में हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि मारपीट व खूनखराबे की नौबत आ गई। इसी दौरान दूल्हों के पास क*टार व त*लवा*र निकलने से खू*नी संघर्ष शुरू हो गया। कई नवविवाहित जोड़ों की मौ*त हो गई। जिनके कुछ स्मारक आज भी खंडहर अवस्था में चौथ माता परिक्षेत्र में खातोलाव के जंगलों में है। ऐसे में इस दिन के बाद से आज तक अक्षय तृतीया पर बरवाड़ा व 18 गांवों में शो*क मनाया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !