Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पॉपुलर फ्रंट के खि़लाफ आरएसएस समर्थक समूहों के प्रस्ताव को संगठन ने बताया बकवास

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद साकिब ने संगठन के खिलाफ पारित किए गए एक प्रस्ताव को बकवास करार दिया है। यह प्रस्ताव खुद को सूफी समूह बताने वाले आरएसएस समर्थक समूहों की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पारित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भाग लिया। मोहम्मद साकिब ने कहा कि इस तथाकथित अंतरधार्मिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के अलावा धर्मगुरूओं के बीच शायद ही कोई ईमानदारी भरी चर्चा हुई है।

 

बताया जा रहा है कि बैठक में पॉपुलर फ्रंट को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। यह खुद को सूफी बताने वाले फर्जी दावेदार और बेहैसियत लोग हैं जो थोड़े राजनीतिक लाभों पर जान छिड़कते हैं। हर कोई जानता है कि इनके साए को भी इनकी रायों की कोई परवाह नहीं होती, भारतीय मुस्लिम समुदाय तो बहुत दूर की बात है। ऐसा लगता है कि यह पूरा कार्यक्रम फासीवादी ताकतों के द्वारा उन्ही की सरपरस्ती में आयोजित किया गया था ताकि मुस्लिम समुदाय और संगठन की छवि खराब की जाए और जनता को गुमराह किया जा सके।

 

News From Popular Front Rajasthan

 

मुसलमान अच्छी तरह समझते हैं कि इस तरह के कार्यक्रमों के पीछे क्या राजनीति चल रही है।
अगर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसलमानों की समस्याओं को लेकर वास्तव में चिंतित हैं, तो उन्हें सच्चे मुस्लिम लीडरों और संगठनों की आवाज़ पर ध्यान देना चाहिए जो कि पहले से ही जनता के बीच काम कर रहे हैं।

 

मोहम्मद साकिब ने बीजेपी सरकार को भी यह याद दिलाया कि मौजूदा परिस्थिति में उसकी संवैधानिक व कानूनी ज़िम्मेदारी यह है कि वह धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले हिंदुत्व आंतकवाद को कुचले और अल्पसंख्यक संगठनों और लीडरों को निशाना बनाने के लिए सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग बंद करे।

 

Stenographer

 

आदर्श स्टेनो क्लासेज (ऑफ़लाइन/ऑनलाइन)

जहां पर सभी स्टेनो कॉम्पीटीशन की तैयारी करवाई जाती है। जैसे आरएसएसएमबी स्टेनो, एसएससी स्टेनोग्राफर, राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर, सीआईएसएफ, बीएसएफ एवं सीआरपीएफ स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।

बैच प्रारंभ :- 1st और 15th हर महीने

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-

सर जयसिंह भारद्वाज (सीनियर इंस्ट्रक्टर स्टेनो)

8005606583 / 9414496505

पता :- Plot No. E 10-11, RIICO Industrial Area, Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !