Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मौसम के तेवर हुए तीखे, शीतलहर ने बढ़ाया ठण्ड का प्रकोप

तेज सर्दी से दो दिन राहत मिलने के साथ ही रविवार रात से ही मौसम के तेवर बदले हुए दिखाई दिये। रात भर चली शीतलहर के चलते जिले भर में ठण्ड का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आया।
सोमवार को सुबह तापमान में अचानक तेज गिरावट के कारण हर कोई ठिठुरता नजर आया। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रैंगते हुए नजर आये। दुपहिया वाहनों पर तो लोग रैन कोट पहन कर चलते हुए नजर आये। तेज ठण्ड के कारण लोग दिन भर अलाव जलाकर तापते नजर आये। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होने के साथ ही कड़ाके की ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।

News Winter cold fogg Sawai Madhopur Rajasthan

खंडार क्षेत्र में भी पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद अब कुछ दिनों से चल रही हवाओं के साथ शीत लहर एवं ठंड के तीखे तेवर नजर आये। सभी जगहों पर कोहरे की चादर भी चल रही है। इस मौसम परिवर्तन से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।
स्थानीय किसानों ने एवं किसान संघ मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हल्की बारिश और अब कोहरे से सरसों, गेहूं आदि कई फसलों में फायदा होने की उम्मीद है। लेकिन चने की फसल के लिए नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह कुछ किसानों के चेहरों पर खुशी तो कुछ पर गम की लकीरें भी दिखाई दे रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !