जिला मुख्यालय की आलनपुर निवासी निधी जैन को कैरियर पाइंट यूनिवर्सिटी कोटा से पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। माला मार्डन स्कूल आलनपुर के मुकेश जैन की धर्मपत्नी निधी जैन ने कैरियर पांइट यूर्निवसिटी, कोटा से “सवाई माधोपुर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर पर एकल एवं संयुक्त परिवार के छात्र-छात्राओं की समायोजन क्षमता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शिक्षा संकाय में पीएचडी की है।

उन्होंने प्रो.डॉ. सुषमा सिंह, विभागाध्यक्ष (शिक्षा संकाय) कोटा विश्वविद्यालय, कोटा (राज.) के निर्देशन में शोध कार्य किया है। निधी को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर रवीन्द्र जैन, सुनील जैन सहित सभी परिजनों एवं शुभचिन्ताकों ने बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया