Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर फिल्मी सितारों को भाया रणथंभौर

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर फिल्मी सितारों को भाया रणथंभौर

नए साल के मौके पर रणथंभौर पहुचंकर बॉलीवुड सितारें रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नीतू सिंह सहित कई फिल्मी हस्तियां रणथंभौर सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
गुरुवार को सुबह की पारी में आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण एवं दिन की पारी में पूर्व क्रिकेटर अजरुदीन एवं उनके परिवार सहित अन्य कई लोग रणथंभौर अभ्यारण्य में घूमने के लिए निकले। इस दौरान आलिया, रणवीर, दीपिका पादुकोण जिप्सी में शाॅल ओढ़े नजर आए।
जानकारी के अनुसार जोन नंबर तीन व चार में घूमने के दौरान बॉलीवुड सितारों ने बाघिन रिद्धि और जोन चार में एरोहेड के दीदार किये।
इस दौरान आलिया के साथ फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर भी साथ हैं। लोगों में इस तरह की चर्चाऐं भी हैं कि साल के अंतिम दिन अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की रिंग सेरेमनी या सगाई कार्यक्रम संभावित हो सकता है। हालांकि अभी तक भट्ट फेमिली और कपूर परिवार की तरफ से सगाई जैसे कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन नर्ववर्ष की पूर्व संध्या पर लगातार रणथंभौर पहुंच रहीं फिल्मी हस्तियों के कारण रणवीर आलिया भट्ट की रिंग सेरेमनी या सगाई करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बहरहाल रणथंभौर अभ्यारण्य में भी लगातार फिल्मी जगत की हस्तियों के साथ ही देश-प्रदेश के सैलानी भी रणथंभौर अभ्यारण्य में बाघों का दीदार कर रहें हैं। जो आने वाले दिनों में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं।

film stars visited Ranthambore national park on New Year's Eve

पर्यटन को गुलजार करने आया नया साल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय नए साल के स्वागत में रणथंभौर अभ्यारण्य सैलानियों से गुलजार हो रहा है। नए साल के आगमन के साथ ही होटल रंग बिरंगी रोशनियों से नहा रहे है। रणथंभौर घूमने के लिए पहुंच रहें सैलानियों के नए साल के जश्न मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कोरोना काल में सुनसान रहने वाले होटल नए साल के आने के साथ गुलजार नजर आ रहें हैं। वहीं होटल संचालकों के साथ साथ गाइड व पर्यटन से जुड़े अन्य रोजगार भी शुरू होने से लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही हैं।
लगातार बढ़ रही सैलानियों की संख्या के बीच रणथंभौर अभ्यारण्य में अनुमति प्राप्त वाहनों का टोटा नजर आ रहा है जिसके कारण सैलानियों में मायूसी छाई हुई है। वर्तमान में रणथंभौर अभ्यारण्य में 140 वाहनों को रणथंभौर सफारी के लिए पंजीकृत किया गया है जिसमे 80 जिप्सी और 60 केंटर संचालित हो रहे हैं। जो रणथंभौर सफारी के मकसद से आने वाले सैलानियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी साबित हो रहें हैं।
कोरोना वायरस के साये के बीच नए साल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद नजर आ रहा हैं। जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइंस की पालना को लेकर सख्त नजर आ रहा है। जिले में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर 31 दिसम्बर रात 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 8 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है जो होटलों, मैरिज गार्डन, रिसोर्ट आदि में निगरानी रखेंगे। वहीं कर्फ्यू के दौरान देर रात तक डीजे बजाने भीड़ एकत्रित कर नए साल का जश्न मनाने पर पाबंदी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !