Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय का होगा मरम्मत कार्य

जिला कलेक्टर पी.सी. पवन की अध्यक्षता में शुक्रवार को भगवतगढ़ के अटल सेवा केन्द्र पर रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चैपाल में ग्रामीणों की ओर से भगवतगढ़ राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के भवन के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की गई। ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि विद्यालय का भवन जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में है।

Collector Night chaupaal atal seva kendra Secondary School Prepared

इस पर जिला कलेक्टर कि ओर से मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के अन्तर्गत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय का मरम्मत कार्य करवाने की बात कही गई। जिला कलेक्टर को ग्राम पंचायत भगवतगढ़ के सरपंच मुकेश मीना ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के अन्तर्गत विद्यालय के मरम्मत कार्य के लिये 40 प्रतिशत खर्चा ग्रामीण भामाशाहों की ओर से वहन किया जायेगा। इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय मरम्मत कार्य के लिये 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जायेगी।
रात्रि चैपाल में जिला कलेक्टर को रास्ते के अतिक्रमण की शिकायत की गई। वहीं चारागाह भूमि पर भी अतिक्रमण होने की शिकायत की गई। इस पर जिला कलेक्टर ने रास्ते के अतिक्रमण हटवाने तथा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाकर मेड़बन्दी किये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। जिला कलेक्टर को ग्रामीणों की ओर सीसी रोड़ तथा नालिया बनवाने के लिये प्रार्थना पत्र दिये गये। जिस पर जिला कलेक्टर ने सीसी रोड़ तथा नालिया बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को प्रदान किये।
रात्रि चैपाल में विभागवार संबंधित अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं जिला कलेक्टर कि ओर से भी राजश्री योजना, पालनहार योजना तथा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजनाओं जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नाथूलाल मीणा सहित जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !