दहलोद गांव में कल होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम

मलारना डूंगर के दहलोद गांव में कल होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम, ऐसे में रात्रि विश्राम को लेकर दहलोद गांव में चल रही युद्ध स्तर पर तैयारियां, यात्रा के रात्रि विश्राम को लेकर बनाए गए अलग-अलग तीन ब्लॉक, ब्लॉक (ए) में राहुल सहित वीवीआईपी व ब्लॉक (बी) में रहेंगे मंत्री और विधायक, विश्राम स्थल से 5 किलोमीटर दूर बनाया गया सी ब्लॉक, ब्लॉक (सी) में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था, कल शाम 6:30 बजे पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा दहलोद मोड़, 14 दिसंबर को भाडौती से होगी यात्रा की शुरुआत।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया