सवाई माधोपुर: बहरावंडा खुर्द कस्बें के निकटवर्ती हरिपुरा गांव में कुछ श्वानों ने जंगल से खेतों की ओर आए नीलगाय के बच्चे पर अचानक ह*मला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसकी उपचार नहीं होने से मौ*त हो गई। ग्रामीण मुकेश जांगिड, नरेंद्र, विमलेश जांगिड ने बताया कि प्रातः 9 बजे के करीबन एक नीलगाय का बच्चा जंगल से निकलकर खेतों की तरफ आ गया।
वहां अचानक से श्वानों ने उस पर ह*मला कर दिया। आवाज आने पर खेत में काम कर रहे किसानो ने दौड़कर नीलगाय के बच्चे को बचाया। किंतु वह घायल हो गया था। घावों में से लगातार खू*न बह रहा था। उसके बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग रेस्क्यू टीम को सूचित किया। किंतु वन विभाग की टीम एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। उनके पहुंचने से पूर्व ही घायल नीलगाय की बच्चे की मौ*त हो गई। वन विभाग की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
