सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने 4आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित आरोपी मगरूफ पुत्र बरकत अली निवासी पचीपल्या, मारूफ पुत्र बरकत अली निवासी पचीपल्या, दिनेश पुत्र हरिराम निवासी ठिंगला, मुरारीलाल पुत्र रामनिवास निवासी गालद खुर्द मलारना डूंगर, मेघराज मीना पुत्र लल्लूराम मीना निवासी बाग वाली ढाणी, सरसाली, नारौली चौड़ बामनवास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी शाहरूख उर्फ कालू ऑपरेटर पुत्र जाफीर अली निवासी बीच की मस्जिद के पास सूरवाल, आरिज उर्फ हारिस पुत्र अख्तर अली निवासी ओगवान मोहल्ला सूरवाल, शाहरूख उर्फ काडू पुत्र सलीम खान निवासी करमोदा, मुशर्रफ उर्फ बाखड़ा पुत्र नसरुद्दीन निवासी करमोदा को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया