राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 7, बामनवास के लिये 3, खण्डार के लिये 6 एवं गंगापुर के लिये 4 नाम निर्देशन पत्र वितरित हुए हैं।

उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया में किसी भी अभ्यर्थी को कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को कार्यालय में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया